हर हवा के झोको को....
तेरी यादो से जोड़ने में ,
हमें बड़ा मजा आता है |
कभी -कभी ये लगता है ....
की तुम मुझे हवाओ के जरिये
मुझे छुकर जाते हो |
हाँ ये सच है ,
की मैं तुम्हे रात-दिन ,
बस तुम्हे चाहती हूँ |
बस बताती नहीं हूँ ,,,
ये मेरी खता है |
मेरी बेकरारी के मजे ,
तुम खूब उठाते हो |
सच तो ये है , की यूँ
बेक़रार रहने मैं हमे भी
मजा आता है |






