Sunday, June 22, 2014

उस हार का इंतजार

बंदिशे प्यार की गहराइयों को ..
कभी- भी बांध नहीं सकती .....|
अगर दिल में हो चाहत ....
तो प्यार का मीठा सा दर्द भी होगा |

बस ये ऐहसास आज ना हुआ हो !!

जिसमें हार भले, आपकी हुई हो,
पर उस हार का इंतजार, 

आप सबको होता है |

वो ना सोचें कभी ...
की उनके बढते कदमों को देख ....
मैं कभी उनसें दूर हो जाऊँगी....||
जितना बढ़ेंगे वो सफलता की ओर ...
उतना हीं साफ़ उन्हें देख पाऊँगी |


और क्या माँगू तुमसे ??
अब तो मेरा प्यार ....
कोई दीवानगी नहीं है  |
ये 
तो पूजा बन गया है .... |
जिसमें हार भले मेरी हुई है |
पर जिसे जीती हूँ --
.........वो हो तुम .....  |





Saturday, June 21, 2014

उस हक़ को हक्कित की बलि ना दों

सुनकर बड़ा अच्छा लगता था,
की दो बदन एक जान है, हम  |
ये बात मुझें आज भी सुननी है
कहा करते थे ..तुम्हारा हक है -
उस हक़ को हक्कित की बलि ना दों |

अब भी मेरे ये कान 

तुम्हारी आवाज़ खोजते है...
यही सुनने की चाह में, 

यूँ तो दिल थक चूका है ...|

उन जवाबों के इंतजार में, 
फिर भी आश नहीं टूटी है |
इंतजार करता - रहना भी कुबूल है 

पर उन्हें भुलाना मुश्किल है, अपने वजूद से  |

उनकी याद बिन बुलाये आ जाती है ,
लेकिन वो बुलाने के बाद भी नहीं आते | 


हम - खुद को उम्मीद देते है, 
( मैं और मेरा पूर्वाग्रह से ग्रसित मन )
शायद वो हारें अपनी जंग, 
मुझें भूल जाने की ....
उनकी इन कोशिशों से भी दर्द होता है |



" तेरा - मेरा प्यार "

जो फुल ना हो हाथो में ,
फिर भी चाहत ये है ..
की शब्दों से ही सहीं |
आपके जीवन में "
ख़ुशी के रंग भर दूँ ...|

जो लिख रहीं हूँ ...
वो सिर्फ बाते नहीं है |
दिल की कलम से
निकले ...शब्द है ...|


जो जग रहे थे ...
तो बंद थी आँखों ..|
जो अब सोना चाहते है ..
तो आँखे खुलती नहीं है |

अब तो ना दिन ख़ुशी देता है ...
ना रात कोई गीत सुनाती है |
आज हँसू , तो हँसू कैसे ... ??
जब कोई भी हँसाती हुई बात ...
सिर्फ चुभ ही जाती है ...... |


कैसे कहूँ अपनी व्यथा ??
जो कमी होती है, कुछ हमेशा ..
कम पड़ जाता है वो दर्द ..."
वो ऐहसासों में छुपा....
" तेरा - मेरा प्यार " |

Friday, June 20, 2014

फरेब करते, फ़रेबी से

तेरी सदाओ का अब ये असर है 
बेअसर हो रहीं है मेरी हर फ़रियाद...
इब ना होगा उनकों मुझ पर यकीन
जिसे जाना था ...वो कब का छोड़ गये |

पर कैसे ?? भूल जाऊँ उन यादों को ,
भोली बातों को, अनजान ख्वाइशों को ...
किस बात की हया मुझकों ?? 

फक्र है अपने वजूद पर... |

आखिर मौत ही तो , अंतिम सबक है, 
जिसे जल्द सीखने की चाह नहीं, मुझकों |

जो बनना चाह था ,ख्वाब किसी का |
तो आज खाक ...बनकर रह गये ||

मलाल जिन्दगी से नहीं
ना कई वजह तलाश्तें है ...
पर उस फरेब करते, फ़रेबी से 

हमें सच्ची मोहोब्बत थी |



एक कयामत

" ना रुसवा ..होने का है ...कोई डर मुझे ..."
" ना कयामत का है ,कोई खोफ ..| "
" ऐ मेरे मेहबूब .. तू तो खुद ...
" एक कयामत " है, 

और मुझपर होता, हर पल कहर तेरा |

तो अब तू ही बता ...??
मैं ऱोज तड़पता हूँ, जो तुझें याद कर |
मुझें यकीं नहीं है, कयामत जब आयेगी...
शायद हीं तेरे दिए दर्द को भुला पायेगी  ??

" क्यों तेरी गलियों में ना आऊँ ??
मोहोब्बत ना होगी, तुझसे तो सहीं ..

हम अपना जख्म ताज़ा कर जायेगे " |

" नफरत भरी निगाहों से ना देख मुझे ..."
" मेरे लबो में बसा है ,बेसुमार प्यार तेरा | "


हँस दें ज़रा बद्दुआओं देकर, 
इसमें तो मेरा हीं हक़ है |
अगर मुझें उजड़ता देख, 
जो तेरी आँखें भी चमकती है ...

खुद को तेरा परवाना कहलाने 
एक फक्र है | 
खुशनसीबी है, ये की खाक हो जाऊंगा 
तेरे इश्क में, 
बस एक इल्तजा है ...
की तेरे सुरमें में मेरी राख की चंद छिटें हो |

" मुझे यकीं है ..ना तुझे 

आज मेरी जरूरत है "
और ना कल होगी ..|"
" पर याद रखना जब तक ..
जीना होगा --
इस दिल में सिर्फ तू होगी,

वरना साँस लेने से, हसीन मौत होगी |"

Thursday, June 19, 2014

चलते-फिरते पागल

बदलोगे अब तुम क्या, 
आगरा जाकर हीं क्यूँ ??
क्योंकी वहाँ सबसे ज्यादा ...
चलते-फिरते पागल मिलते है |

इस ताजमहल में सबसे पहले 
किसने प्यार देखा था ??
आजकल के प्यार तो ....
मंदिर, मस्जिद, गुरूद्वारे में
चेकिंग पॉइंट की तरह मिलते है |

सच कहूँ आजकल का प्यार तो
कोरे कागज़ सा दुधिया है |
और यहाँ प्यार करने वालें भी
एक - दूसरें से वालेंटियर की तरह मिलते है |

लेकिन आज भी प्रेम का रूप नहीं बदला है,
जो झाको तो गुलाब का हर रंग दिखता है |

फिर भी इन गुलाबो को, सच्चे हाथों की पहचान है |
जो हाथ संयम और समझ बुझकर पहल करते है |
उसका हीं फुल जड़-जमीन में बंधकर पोधो सा रूप धरता है |

बाकियों के फुल अनजाने मुर्जिम बन जाते है,
मुरझाये दम तोड़ते अक्सर नज़र आते है |

Wednesday, June 18, 2014

ज़िक्र यूँ ही बातों में ..

" यूँ तो हर रिश्तें को कोई नाम ...
दिया नहीं जाता .." |
" पर जो रिश्ता बिन मांगे ...
दूरियाँ कम करता जाता है " |

" वो रिश्ता दिल के और
करीब हो जाता है " |
" और जब कभी -भी होता है ....
उनका ज़िक्र यूँ ही बातों में .." |

" दिल बार -बार धड़ककर ...
उनका ऐहसास दे जाता है " |
" जो हम उनसें अब तक 

ना मिल पाये है , तो क्या ??

" अब भी यादों और ख्वाबों में
उनका ही चेहरा ..साथ रहता है " |

ना हों यकीन तो ज़िक्र करके देखों 
हम तो उनके ऐहसासों ....
अब तो , पाने की होड़ में है  |