Saturday, December 3, 2011

ये आंसू नहीं है , ये तेरा एहसास है....

ये आंसू नहीं है , ये तेरा एहसास है जो हर -पल तुझे याद कर ही बहा जा रहा है |
मुझे याद है, तुने कभी कहा था की ये आंसू नहीं मोती है --जो मेरी हाथो से फिसले जा रहे है ||
लेकिन अब तो क्या मोती ....ये गोंद से हो गये है |||
जो बार -बार धोने के बाद भी चहरे से धुल नहीं पा रहे है ||||

जिन पलकों को देखकर तुमने कहा था , की इसमें जिन्दगी दिखती है ||
वो बेचारे मेरी आंसुओ का बोज ही ठीक से, नहीं उठा पा रहे है |||

अब तो मैंने उदासी का एक नकाब सा लगा रखा है |
जो जल्द ही मेरे चहरे से बनते जा रहे है ||
खुशियों की चाहत करना , अब बेईमानी सी लगती है |||
मेरी तकलीफे , मुझे गम में ही, अब जीना सिखा रहे है ||||

तड़प नहीं दर्द है इश्क........

जो मैं बुलाऊ उसे और वो सुनकर भी इसे अनसुना कर दे |
पर इस पर भी मुझे रोना नहीं आता, बस चीख निकलती है ||

जिसे कोई समझ नहीं पाता है , सुन नहीं पाता है |
और मुझ पर ही, चाहत में रुसवाई का इल्जाम लगा जाता है || 

क्या कोई इतनी आसानी से, किसी की दुनिया से दूर चला जाता है |
जो इतना बुलाने के बाद भी, सुन नहीं पाता है , लोटकर नहीं आता है ||

कहा खोजू उसे वो हर जगह मुझे हर बार दिख जाता है |
पर ना जाने उसने कौन सा काला चश्मा लगा रखा है ||
की मुझे और मेरी तकलीफों की ओर एक नज़र भी नहीं दे पाता है |||

ये तड़प नहीं है, " दर्द है इश्क" का जो हर सुबह के साथ बढता ही चला जाता है |
लेकिन जब रात आती है , नींद भी आ जाती है ||
बस नहीं आती मीठे सपने, क्योंकि सपनो में भी उसकी ही याद आती है ||| 

Friday, December 2, 2011

तुम्हे याद करना है.... बेहद जरुरी .....

मैंने सपनो में ख़ुशी खोजनी चाही, पर गम हाथ आया |
चलो ना मिली ख़ुशी तो गम ही सही ||
कम से कम ये खुशियों के बराबर है, कम तो नहीं |||

अब तो ना समझ बना रहना ही सुकून देता है |
कम से कम इस बहाने तो लोग समझ लेते है, मुझको ||

एक ख़ुशी की चाहत में, मैं अपना गम दुनिया को बता रही हु |
और उनके मुंह से बेचारी कहलाकर जशन मना रही हु ||

भले हमारा प्यार अधुरा रहा गया है |
पर तुम्हे दुबारा पाने की चाहत है पूरी ||

दिल से निकल रही है , ये पुकार ,नहीं है कोई मज़बूरी |
जो समझो मेरी तकलीफ ||
तो ये भी जान लो ...की जीने के लिए |||
तुम्हे याद करना है.... बेहद जरुरी ||||

मेरा सपनो का घर टूट चूका है..... अब मेरी है बारी...

जख्म देने वाला जब बेफ़िकर हो , और कहे क्या इस जख्म से तुमको दर्द होता है |
तो मन होता है , ये कहा दू की ये जख्म तो कुछ भी नहीं ||
जो तुमने पूछ इस तरह.... तो उससे भी दुगना जख्म कर दिया |||

अगर प्यार ना करती , तो मैं आज भी खुश होती शायद अब जैसे नहीं होती |
अब तो ये हालत है , की किसी ने मेरे दिल की दिवारी को आधा रंगा और आधे में ही छोड़ दिया ||

क्या छुपाऊ अपना गम ज़माने से, जब तुमने हमारे प्यारी की जमीन में खिलता गुलाब ही तोड़ दिया |
अब तो जिंदगी इस तरह सी लगाती है , मानो मैं जी नहीं रही हु, बस अपने टूटे सपनो को बटोर रही हु ||
तुम कहते थे , की मैं हु तुम्हारी परछाई तो तुमने भला कैसे अपनी परछाई को पीछे छोड़ दिया |||

मानती हु की मैं अँधेरा हु , पर तुमने एक बार ना सोचो की बिना परछाई के मैं कैसे रहूगा |
बस रौशनी का हाथ थामा और अँधेरे में अपनी ही परछाई को पीछे छोड़ दिया ||

अब तो जिन्दगी बेजार बंजर सी लगती है , जिसमे बस दरार नहीं पड़ी है पर उसकी सारी नमी सुक चुकी है |
मैं मानती हु , की मैं गुनहगार हु तुम्हारी तो चलो खुशिया मनाओ, मेरा सपनो का घर टूट चूका है..... अब मेरी है बारी ||

तुम दुबारा लोटोगे ये ऐतबार कर लूगी ......

ना तुम आये, ना तुम्हारी आवाज आई |
फिर भी कानो में कोई आहट बार -बार आकार ||
मुझे नींद से उठा जाती है |||

अगर ये तुम हो तो क्यों मुझे रुलाते हो |
यु दूर रहकर क्या तुम खुश रह पाते हो ||
तो फिर आ जाओ ||
चाहे उसे बाद जितना चाहो उतना सताओ |||

अब तुम्हारे बिन जिना एक घुटन सी लगती है |
जिसमे मैं ही बस शिश्क रही हु ||
और कोई अपना उसमे उदासी का काला दुआ भरता जा रहा है |||

अगर तुमको नहीं है आना |
तो ये बताने ही कम से कम आ जाना की मैं नहीं लोटुगा ||

पल भर के लिए ही तुम्हे दिल खोलकर प्यार कर लूगी |
जो ना देख पाऊ जिंदगी भर तो भी तुम दुबारा लोटोगे ये ऐतबार कर लूगी ||

Thursday, December 1, 2011

लेकिन उसका दर्द उसके प्यार से भी ज्यादा मीठा है.....

किसी के पास आने से जो दिल में जो प्यार भर गया था |
वह उतना ही दर्द ...दूर जाकर दे गया, लेकिन उसका दर्द उसके प्यार से भी ज्यादा मीठा है ||

शायद उसने प्यार तो बराबर बाटा था, पर दूर जाकर अपना दर्द भी मुझे दे गया |
कोई बात नहीं , मैंने इस बात से ही तशलिल कर ली है की उसे मुझसे दूर जाकर अब कोई दर्द नहीं होगा ||

क्या ना मुझे इस बात की खुशिया मनानी चाहिए , जिसे मैंने दिल से चाह था उसे मुझसे से दूर जाकर अब कोई दर्द नहीं होगा |
मेरा क्या मैं तो उसकी यादो के सहारे ही जी लूगी , कम -कम इस बहाना उसे भूल नहीं पाउगी और उसकी कमी मेरी जिंदगी में कभी नहीं होगी ||

ये सब आसन नहीं है कहना और उतना ही मुश्किल है उससे दूर रहना |
पर अब ना भी नहीं कर सकती क्योंकि जो भी है ये मेरी जिंदगी है और मुझे है ऐसे ही है जिन्दा रहना || 

पता नहीं अब इन लहरों को क्या हो गया है...

जब खुशिया थी पास मेरे , हर दिन वो लहरों की तरह आती थी |
मैं उसमे डूबती थी और उभरती थी , पर पता नहीं अब इन लहरों को क्या हो गया है ||

अब भी दूर से आती दिखती है पर जब भी दोड़ी पास जाती हु , प्यासी रह जाती हु |
मेरी प्याल भी अधूरी सी हो गयी , छम - छमती है पर उसमे गूंज नहीं है ||

क्या मेरी मन की प्यास, क्या कोई अब फिर बूछायेगा या मेरा ये दिल तड़पते ही रह जायेगा |
मैं सच कहू अब मेरी तड़प भी मेरा साथ छोड़ जा रही और ये सच है, एक दिन मैं बिन बताये कही खोसी जाउगी ||

पर इस गुमनामी में भी , मेरे हालात नहीं बदलेगे |
और मैं जल बिन मछली की तरह तड़पती रह जाउगी | |