Saturday, June 16, 2012

ना सोचियेगा की हम है बच्ची ...

कम नहीं किसी से हम ...
बस देखने की नजर होनी चाहिए.
मानती हूँ मेरी उम्र है अभी कच्ची ...
पर ना सोचियेगा की हम है बच्ची |

मेरी किस्मत में अब नहीं है , प्यार ..
तो क्या ?? हमनें भी किसी को ,
कभी सच्चे दिल से चाहा था ....|

क्या करे जो मेरे प्यार की
उम्र नहीं थी लम्बी ....
पर अब भी हम खुश है , उनके ....
बेवफाई के इल्जामों से |

कसूर दिल का ही है ,
जो उन्हें अब तक भूल ना पाया है ..
लेकिन ख़ुशी इस बात की है ,
की वो भूल गये हमकों मतलबी कहके |


Friday, June 15, 2012

जीना भी, क्या जीना है ?

ना सोचो हम खुश है ,
बस ग़मों पर ....
हँसने का हुनर ...
अब जाकर सिखा है |

अरमानों को दफ़न कर ..
जीना भी, क्या जीना है ?
जब भी हँसते है ,
तो अनसुनी चीख ...
भी निकल आती है |

ना सोचों कुछ दे पायेगे ,
अब दुनिया को ....
हमारे पास जो था ...
उसे तो एक ना के साथ
ही हार बैठे है |




अब क्या पायेगे ..... ??

जो करो प्यार तो गिना ना करो यार , 
क्योंकि गिनकर ... 
कभी- भी इंतजार
किसी का .... किया नहीं जाता |


तुम दूर चले जाओगे 
तो सोचेंगे की कभी पास थे ... 
आज हमें खुश रहने दो .. 
बस पल- दो - पल के लिए |


हमने क्या खोया ??
जब जिन्दगी का साथ है ,अभी
....अब क्या पायेगे ..... 
जब जुदा होगे तुम से |

Saturday, June 9, 2012

फिर मुलाकात होगी ...


आप यूँ फसलों से
गुजरा भी करो ,
हम आप से कुछ दूर है ,
ये एहसास तो होता है |

और हम इस उम्मीद में
साँस लिए जाते है ,
की किसी राह में ,
किसी मोड़ पर ...
फिर मुलाकात होगी |

ऐ हवा तू ये जान ले
जो लोग मोहब्बत ...
किया करते है ...
वो दिल और निगाहों
से सिर्फ चाहते हो उनको ,

और गमों में भी उनकी ...
हर खुशियों की दुआ करते है |


जो दुनिया में हम आज जिन्दा हैं ??


आज आसमा से जमीन
दूर हो गयी है ,
हम तो बेसहारे है ,
इस बेवफा जहाँ में |

जो हमने बुलबुलों में
नीला आसमान छुपा रखा है |
तो सुनले वो मेरी भी कहानी |

की तक़दीर में प्यार की तलाश,
ओ मेहबूब तेरे दिल के पास ही थी ..|

जो दुनिया में हम आज जिन्दा हैं ??
तो वो है, इस अधूरे प्यार की अधूरी आश में |


Wednesday, June 6, 2012

वक़्त की कैद में जिन्दगी खो गयी


हुसन और इश्क की दीवारे ,
किसी ज़िद को रोक ना पाएगी |
जिसे जाना है , वो जाये ....
हम तो खुश है , उसकी हंसी से |

रूठने का एब, अब फिजूल लगता है ,
अब तो बस उन्हीं यादों का सहारा है
वरना हम कब के मिट चुके है ,
किसी के इंतजार में |

वक़्त की कैद में जिन्दगी खो गयी ,
हम अब तो जिन्दा है ,
आखिर मोंत का इंतजार करके |

बस जिन्दा रह गये है .....


यह जीवन की राहें ..
जो हमें भूल जाएँ ,
तो अच्छा होता ...
ऐसे जहाँ से
दिल लगायें भी क्यों ??

हालत पे अपनी ...
तो शबनम भी रोये
पर कोई कहता है ,
हम भूल गये उनको

बरबादियों की अजब
कहानी सी बन गये है ,
वादे भूलते , कसम तोड़ते
बस जिन्दा रह गये है |