Wednesday, June 20, 2012
Tuesday, June 19, 2012
इंतजार है मुझे .....
तुम मिले तो इंतजार है मुझे ,
मेरी मन्नतों का ...
की भी अब वो भी पूरी होगी |
नजरों से नजर मिला ले ...जो रब
तो कह दूँ ...उसे ...
की किसी ने तो ख्याल रखा है |
मेरे " ख्वाबों " को पूरा होते देखूं
अब यहीं हसरत है ....
ना नींद है , आँखों में ..
उन्हें तो हर राहों में लगा रखा है |
जाने वो कब आ जाये ...
और मेरी नज़र ...
उनकी पहली छलक ..
को सबकी नजरों से बचा पाये |
Monday, June 18, 2012
अँधेरे में खोने का इंतजार ....
जो होना था , हो गया
जाने अनजाने में भूल की हमने ,
लेकिन अब भी रह-रहकर
वो बाते याद आती है |
जो अब मुझसे रूठ गया ..
उसे अपनी ख़ुशी में जीने दो ,
हम तो एक ठोकर थे ...
जो कभी उन्हें चोट दिया करते थे |
बेहते ग़मों को ना रोक ...
उसे बहाने दो ...
मेरा दिल टूट गया ..
ये जोड़े ना जुड़ेगा ... अब |
मैं तो उस डूबते सूरज
की तरह हूँ ....
जिसकी बची रोशनी भी ,
अँधेरे में खोने का
इंतजार करती है |
Sunday, June 17, 2012
जो अपनी हर ख़ुशी में .....
हम ऊपर वाले के सुकर गुजर है ,
की इस बेरहम दुनिया में ....
अब भी लोगो के दिल में ...
दूसरों के लिए मोजूद प्यार है |
यूँ तो अब बारिश नहीं होती है ,
किसी करीबी के प्यार की ,
पर दो-बुँदे जो मिलती है ,
उसे ही रब का शब समझकर ..
ख़ुशी से दिल में सजाते है ....|
हमें तो अब डर सा लगता है ,
की हमें अब खुद से प्यार ना हो जाये ??
क्या लोगो की उम्मीदों , दुआओं , दोस्ती को
कोई नाम देना क्या जरुरी .... ??? |
प्यार की कमी उसे होती है ,
जो किसी एक से उम्मीद किया करते है ...
हम तो खुश है की दुनिया में कई लोगो है ...
जो अपनी हर ख़ुशी में .....
बिना बोले हमें भी शामिल करते है |
Subscribe to:
Posts (Atom)






