Monday, December 5, 2011

अपनी मज़बूरी पर ही हँसता है...

ये दिल की दुनिया बड़ी अजीब है |
अन्दर से कोई टूट-टूटकर रोता है ||
पर ज़माने के सामने बहरूपिया बन |||
अपनी मज़बूरी पर ही हँसता है |||| 

और कहते भी हुए भी नहीं शर्माता |
की अब दर्द में ही मजा आने लगा है ||
क्योंकि हँसने से आंसू फुटकर निकल आते है||
और तकलीफे दुनिया की नजरो से छुप नहीं पाती है ||

तुने मुझको दर्द दिया है, प्यार में |
देख उसका जशन मैं हर-दिन मनाती हु ||
तुने मुझे गलती सोचकर भुला दिया है |||
पर मैं तुझे अपनी बाते याद दिलाकर
...........रोज मनाती हु ||||

Sunday, December 4, 2011

उसे प्यार करने वाला ही उसका सबसे बड़ा दुश्मन बन जाता है....

क्या बोलू मेरा गम, किसी और से ज्यादा है या कम |
लेकिन जितना भी है, तकलीफ तो मुझे ही दे जाता है ||
तुम्हे पाकर दुबारा अब जीने की चाहत रह -रहकर बाकि है |||
अब तो तुम्हारी एक अधूरी सी नज़र भी उम्मीद जगा जाती है |||

कोई कहानी अधूरी नहीं होती है |
अगर उसे कोई अपने जीवन से जोड़कर बताता है ||
लेकिन बस समय की कम और उसकी मजबूर है |||
जो वो उसे पूरी नहीं कर पाता है ||||

फिर भला कोई क्यों आधे जाग और आधे सोते हुए |
जीवन के सुन्दर सपने बुनता है ||
अपना सपनों का घर बनाता है |||

लेकिन जब उसका सामना जीवन की कठोरता से होता है |
तब वो तड़पता ही रह जाता है ||
और उसे प्यार करने वाला ही उसका सबसे बड़ा दुश्मन बन जाता है |||
जितनी तकलीफे और दर्द बड़े से बड़ा जख्म नहीं देता ||||
उससे कई गुना वो बस मुंह फेरकर दे जाता है |||||

Saturday, December 3, 2011

ये आंसू नहीं है , ये तेरा एहसास है....

ये आंसू नहीं है , ये तेरा एहसास है जो हर -पल तुझे याद कर ही बहा जा रहा है |
मुझे याद है, तुने कभी कहा था की ये आंसू नहीं मोती है --जो मेरी हाथो से फिसले जा रहे है ||
लेकिन अब तो क्या मोती ....ये गोंद से हो गये है |||
जो बार -बार धोने के बाद भी चहरे से धुल नहीं पा रहे है ||||

जिन पलकों को देखकर तुमने कहा था , की इसमें जिन्दगी दिखती है ||
वो बेचारे मेरी आंसुओ का बोज ही ठीक से, नहीं उठा पा रहे है |||

अब तो मैंने उदासी का एक नकाब सा लगा रखा है |
जो जल्द ही मेरे चहरे से बनते जा रहे है ||
खुशियों की चाहत करना , अब बेईमानी सी लगती है |||
मेरी तकलीफे , मुझे गम में ही, अब जीना सिखा रहे है ||||

तड़प नहीं दर्द है इश्क........

जो मैं बुलाऊ उसे और वो सुनकर भी इसे अनसुना कर दे |
पर इस पर भी मुझे रोना नहीं आता, बस चीख निकलती है ||

जिसे कोई समझ नहीं पाता है , सुन नहीं पाता है |
और मुझ पर ही, चाहत में रुसवाई का इल्जाम लगा जाता है || 

क्या कोई इतनी आसानी से, किसी की दुनिया से दूर चला जाता है |
जो इतना बुलाने के बाद भी, सुन नहीं पाता है , लोटकर नहीं आता है ||

कहा खोजू उसे वो हर जगह मुझे हर बार दिख जाता है |
पर ना जाने उसने कौन सा काला चश्मा लगा रखा है ||
की मुझे और मेरी तकलीफों की ओर एक नज़र भी नहीं दे पाता है |||

ये तड़प नहीं है, " दर्द है इश्क" का जो हर सुबह के साथ बढता ही चला जाता है |
लेकिन जब रात आती है , नींद भी आ जाती है ||
बस नहीं आती मीठे सपने, क्योंकि सपनो में भी उसकी ही याद आती है ||| 

Friday, December 2, 2011

तुम्हे याद करना है.... बेहद जरुरी .....

मैंने सपनो में ख़ुशी खोजनी चाही, पर गम हाथ आया |
चलो ना मिली ख़ुशी तो गम ही सही ||
कम से कम ये खुशियों के बराबर है, कम तो नहीं |||

अब तो ना समझ बना रहना ही सुकून देता है |
कम से कम इस बहाने तो लोग समझ लेते है, मुझको ||

एक ख़ुशी की चाहत में, मैं अपना गम दुनिया को बता रही हु |
और उनके मुंह से बेचारी कहलाकर जशन मना रही हु ||

भले हमारा प्यार अधुरा रहा गया है |
पर तुम्हे दुबारा पाने की चाहत है पूरी ||

दिल से निकल रही है , ये पुकार ,नहीं है कोई मज़बूरी |
जो समझो मेरी तकलीफ ||
तो ये भी जान लो ...की जीने के लिए |||
तुम्हे याद करना है.... बेहद जरुरी ||||

मेरा सपनो का घर टूट चूका है..... अब मेरी है बारी...

जख्म देने वाला जब बेफ़िकर हो , और कहे क्या इस जख्म से तुमको दर्द होता है |
तो मन होता है , ये कहा दू की ये जख्म तो कुछ भी नहीं ||
जो तुमने पूछ इस तरह.... तो उससे भी दुगना जख्म कर दिया |||

अगर प्यार ना करती , तो मैं आज भी खुश होती शायद अब जैसे नहीं होती |
अब तो ये हालत है , की किसी ने मेरे दिल की दिवारी को आधा रंगा और आधे में ही छोड़ दिया ||

क्या छुपाऊ अपना गम ज़माने से, जब तुमने हमारे प्यारी की जमीन में खिलता गुलाब ही तोड़ दिया |
अब तो जिंदगी इस तरह सी लगाती है , मानो मैं जी नहीं रही हु, बस अपने टूटे सपनो को बटोर रही हु ||
तुम कहते थे , की मैं हु तुम्हारी परछाई तो तुमने भला कैसे अपनी परछाई को पीछे छोड़ दिया |||

मानती हु की मैं अँधेरा हु , पर तुमने एक बार ना सोचो की बिना परछाई के मैं कैसे रहूगा |
बस रौशनी का हाथ थामा और अँधेरे में अपनी ही परछाई को पीछे छोड़ दिया ||

अब तो जिन्दगी बेजार बंजर सी लगती है , जिसमे बस दरार नहीं पड़ी है पर उसकी सारी नमी सुक चुकी है |
मैं मानती हु , की मैं गुनहगार हु तुम्हारी तो चलो खुशिया मनाओ, मेरा सपनो का घर टूट चूका है..... अब मेरी है बारी ||

तुम दुबारा लोटोगे ये ऐतबार कर लूगी ......

ना तुम आये, ना तुम्हारी आवाज आई |
फिर भी कानो में कोई आहट बार -बार आकार ||
मुझे नींद से उठा जाती है |||

अगर ये तुम हो तो क्यों मुझे रुलाते हो |
यु दूर रहकर क्या तुम खुश रह पाते हो ||
तो फिर आ जाओ ||
चाहे उसे बाद जितना चाहो उतना सताओ |||

अब तुम्हारे बिन जिना एक घुटन सी लगती है |
जिसमे मैं ही बस शिश्क रही हु ||
और कोई अपना उसमे उदासी का काला दुआ भरता जा रहा है |||

अगर तुमको नहीं है आना |
तो ये बताने ही कम से कम आ जाना की मैं नहीं लोटुगा ||

पल भर के लिए ही तुम्हे दिल खोलकर प्यार कर लूगी |
जो ना देख पाऊ जिंदगी भर तो भी तुम दुबारा लोटोगे ये ऐतबार कर लूगी ||