Tuesday, December 27, 2011

जब मेरा प्यार, सिर्फ उम्मीदे देता है....

जो नाम लेती रहूँ -- तुम्हारा 
पता नहीं कब शाम हो जाये |
दूरियाँ  बढती ही जाये ...
पर प्यार कम ना हो पाये |

जो मांगू कुछ भगवान से 
तो मांगू सिर्फ प्यार तुम्हारा |
जो हर दिन के साथ 
नयी सुबह लाये ...
और हमारी उम्र के साथ ...
बढता ही चला जाये |

अब तो मेरी ...
ये सिर्फ चाहत है |
की तेरी हर ख़ुशी 
मेरी ख़ुशी हो ....
और तेरा हर गम 
सिर्फ मेरा गम  |

यूँ दूर रहना 
अब तो मुझसे 
सहा नहीं जाता |
जो तुम साथ होते हो , 
तब भी मुझे चैन नहीं आता |

ये अकेलापन ही मुझे ...
हर-पल बेचैन कर जाता है |
जब मेरा प्यार, सिर्फ उम्मीदे देता है ,
और अपना कहा पूरा नहीं कर पाता है |

Monday, December 26, 2011

उनकी गली में... दिल खो गया

जो गई मैं 
उनकी गली 
बनकर एक 
मनचली |

मुझे पता ही नहीं
मुझे ये .....
क्या हो गया ??
उनकी गली में
दिल खो गया |

प्यार के रस्ते
चलते-चलते
जाने मैंने कैसी
फिसलन पाई |
फिसली मैं ...
और मेरे दिल की
हालत बिंदिया सी
हो आई |

पल भर के लिए
खुभ चमकी ,
फिर ना जाने
कहा भूल आयी |

हमे पता है ,
किसने छुपा रखा है ,
उसे |
पर अब हम
वापस नहीं
मांगना चाहते है ,
इसे |

Saturday, December 24, 2011

प्रित निभाना जो हम सीखे ???

जो शीतल पवन ही अगन लगाये 
तो ये मन अपने मित को ही बुलाये |
कोई कहे धुन इसे, कोई संगीत बताये |
पर कोई मेरी, करुण पुकार ...
की विरहा को समझ नहीं पाये |
उनके लोट आने की चाह में
अब तो मेरा भी मन तरशाये |

प्रित निभाना जो हम सीखे
तो कौन मुझ अकेली को
प्रित सिखाये |

जो घड़ी की बात हो
तो ये समय और पल
उनके आने से
सिर्फ मेरे लिए ही
क्यों नहीं रुक जाये ....
क्यों हर पल गिनाये
मुझको उनसे दूर होना है |
और ये बात
बार-बार क्यों बताये ??

Friday, December 23, 2011

मैं सदैव पोषण के लिए ही तरशाई ....

बैरन जवानी ने 
छिना खिलैना |
लोगों ने तुझसे ही
तेरी गुड़िया चुराई |

बाबुल मैं पाली थी
नाजो में तेरे |
तो भला कैसे मैं
हो गयी पराई |

बेटी बनी ,
बहन बनी ,
और माँ भी
बन आई |

फिर भी समाज
में कमजोर लिंग
ही क्यों कहलाई ??

हर किसी ने महत्त्व
कम कर आँका
और मैं सदैव पोषण
के लिए ही तरशाई |

Thursday, December 22, 2011

मुझे और भी ज्यादा --- प्यार करना सिखा जाते है ....

यूँ तो इसमें कुछ नया नहीं ..
वही एक लड़की ,लड़के की 
जिती जगती प्रेम कहानी है ,बस |

पर इस प्रेम कहानी में 
जिना जितना है मुश्किल |
उतना ही मुश्किल है ,
उसे दो लब्जो में कहना |

मैं क्या कहूँ
ये तो मेरी ही प्रेम कहानी है
जिसका हर लम्हा ...
है सबसे अनजाना |

ये मेरा अहसास ,
कब यादों में बदल जाता है |
अब तो मेरा दिन क्या रात क्या
उनका चेहरा ही सब कुछ
बन जाता है |

ये तड़प, ये फासले
मुझे उनसे
दुरी की याद दिला
जाते है |
पर क्या करू प्यार के
अलावा |
मुझे और भी ज्यादा ---
प्यार करना सिखा जाते है |

तुम्हारे लिए जिती हूँ ...

ये वक्त हाथो से रेत सा 
फिसला जा रहा है ....
ये मेरा प्यार है ...
या कुछ और 
जो मुझे लगने लगा है |

की मेरा प्यार ..
मुझसे दूर जा कर
बस मुझे अपनी
जरूरत समझा रहा है |

मैं यूँ जीने मरने की बात
नहीं करती हूँ ...
लेकिन इस तरह दूर जाकर
शायद मेरा प्यार
मुझे अपनी अहमियत
ही बतला रहा है |

जो मैं हूँ वही
तो तुम्हारे लिए
जिती हूँ |
तो तुम्हारे दूर
जाने से
मर भी जाउगी |

लेकिन सच सुनते जाओ
तुम खुद से ही दूर जाना
चाहते हो |
ज्यादा दूर नहीं रह पाओगे
अगर भूलना भी चाहोगे
उसी समय आँखों के
सामने ही पाओगे |

Wednesday, December 21, 2011

जब कभी भी मुस्कराती हूँ , उन्हें सामने ही पाती हूँ ...

कोई और हँसी 
इतनी सुन्दर कहा 
जितना प्यारा है ,
मेंहबूब मेरा |

अब तो लोग से भी ,
कहते डर सा
लगता है |
कही कोई छिन ना
ले मुझसे
ये मेरी हँसी |

लेकिन अब में अपनी हँसी
छुपा भी नहीं पाती हूँ |
जब कभी भी मुस्कराती हूँ ,
उन्हें सामने ही पाती हूँ |

पर अगर मैं सच कहूँ तो |
मेरी ये बेकरारी अब ,
डर में बदल सी
जा रही है |

और अब तो
उनके साथ रहूँ |
या दूर
बस उनसे
कही बिछड़ ना
जाऊ इस डर
से अधमरी
सी हो जा रही हूँ |