Tuesday, June 26, 2012

बीते हुए लम्हों की कसक...


जो दिया था तुमने एक दिन ..
हम ना समझे थे ... उन वादों को
लेकिन अब तो चलना होगा,
जुबा पर दर्द ही सजाकर  ... |


बीते हुए लम्हों की कसक...
दिल के टुकड़े कर जाती है,
छुड़ाकर तुमसे ये प्यार का दामन,
भला हम, ख़ुशी लेकर भी करे क्या ??


हाँ ... हैं ये मजबूरी, की कैसे हसें अब ...?
एक अधूरी सी मुलाकात हुई थी जहाँ,
मिलन की घड़ी तो थी पल भर की ...
और बिछड़ने का ग़म हर रात जगाता है |



Monday, June 25, 2012

गुलाबो का रंग अभी- भी लाल होता है ...

ये लिखे अल्फाज है , कागजी ...
लेकिन शब्द दिल से निचोड़े गये है .. |

जहाँ कभी अबो हवा भी उनकी मेहक
से भरकर हर नये दिन के साथ ...
नयी उम्मीद दे जाती थी , 
लेकिन अब उस दिल का ...
कोई कदरदान नहीं है ... |

यूँ तो फुल अभी- भी खिलते है ,
गुलाबो का रंग अभी- भी लाल होता है ...
पर उन लाल रंगों में प्यार की खुशबू नहीं है |

जो बचा है , लाल रंग वो तो खून सा लगता है ..
जो टूटकर - अपनी बेचारगी में भी लोगो को हसीं दिखता है |


हिम्मत जो करो, मजबूर होकर ...


जो चलो लड़-खडाके ,
हिम्मत जो करो, मजबूर होकर ... 
तो मंजिल की चाहत में ना चलना  ,
जिन्दगी में .... 
उसे तो -- तुम्हें है.... दैड़ के पाना |


जो अब तनहाइयों का साथ है ....
और आराम की जिन्दगी एक ख्वाब ..
तो मुश्किलों को घर की छत मानकर ,
बेहद समालकर, उम्मीद लिए बुने जा  |


आज जो वक़्त तेरा नहीं , 
तो ग़मों में इंतजार कर ,
ये काला अँधेरा तुझे, 
जिन्दगी जीना सिख लाएगा ..|
और जब तेरा भी वक़्त आएगा, 
तब तू भी बन मजबूत ....
सफलता की सीड़ियाँ चढ़ता जायेगा |

Sunday, June 24, 2012

जिन्दगी जीने की हड़बड़ी में

ये जमीं जीने के लिए बनी ,
और जिन्दगी का साथ कब तक ??

आज जो आवाजें खामोशियों को छोड़ ,
गुन-गुनाना चाहती है , इस जग में ...
कल कहीं खो सी जाएगी, शांति के नभ में |

अपने जिन्दा होने पर यकीन करने ...
हम खुशियों को परवाह करते है |
बुल - बुलों में भरी हवा की तरह ...
खुशियों को भी भरा करते है  |

जिन्दगी जीने की हड़बड़ी में ,
किसे अपना माने ... हम ??
अब तो .. अनजान रिश्तों को भी , 
जरूरतों की तरह चुना करते है |



Saturday, June 23, 2012

मन की भी बोली लग गयी ....

शूल पर लगी आग , 
उसूलों ने छोड़ा साथ ...
मन की मत मारी गयी |

भटके मन ने ढूंढे ..
बचने के सौ रस्ते .. |
तोल - मोल के ...
नफे नुकसान में ,
मन की भी बोली लग गयी .... |

व्यापारियों के बीच फसा मन ,
अपना मोल मांग ना पाया ....

मन के चोरों से ठगा ,ये रोते ...
मन की मंडी में ,
अपनी भी बोली लगवाया |


जिन्दगी एक पहेली ....

जिन्दगी एक पहेली ....
कल क्या होगा, एक सवाल ...??

कर्म की शिक्षा देता, हर इन्सान  ..
कहता , फल की चिंता क्यों करे ??
जब देखा रहा है , सब कुछ भगवान |

कभी हँसता , कभी रोते ....
कुछ पहेलियाँ हल करता .... |

और कुछ देर खुश होकर ,
अपने कुछ ग़मों को भूल ..
नयी उम्मीद , नयी ऊर्जा लिए ..
फिर एक नयी पहेली का ....
हिस्सा बन जाता है , हर इन्सान |


Thursday, June 21, 2012

प्यार का मीठा, एहसास ...

ताजा गिरे पतों ने होले से ..
तेरे आने की दस्तक दी है ,
बेहकते हुए अरमानो ने ..
चुपके से प्यार की मदिरा ,
भी मुझ पर छलका दी है |

ये हसीं वादियाँ ...
सिर्फ तेरे लोट आने से हसीं
हुई है ...
जो तुम नहीं थे ,
तो कुछ भी हसीं नहीं था | 

जाने कोई अजनबी क्यों ...??
खास हो जाता है ..
देखो ना, पास-ना होते हुए भी ,
प्यार का मीठा, एहसास दे जाता है |