Saturday, June 30, 2012

प्यार का नाम लेना , अब अच्छा नहीं लगता ...


बहुत अच्छा.. होता ,
जो रात का इंतजार ना होता  ..
तो, जो जलन - धुप ने दी है ..
उसे ही जीवन  बना लेते   |


यूँ  तो ये तपिश ,
अपनी है, जो किसी 
पराये ने दे दी है ....
सिर्फ शब्दों का खेल है , ये ..
क्योंकि प्यार का नाम लेना , 
अब अच्छा नहीं लगता |


ना कोई मोल है, इन बातों का ...
जो किसी बढ चले क़दमों को ..
बंद ना पाये , 
फीके पकवान से ये शब्द ....
पर हमने तो ढूंड के पाए है |


आज जो किसी को रश ना आये, तो क्या ??
कभी तो ये, प्रतिदिन उनकी भोजन का अंग होता था |

Friday, June 29, 2012

छोटी सी दुनिया ही नसीब है ..

हम अपनी जगह है ,
गिरे सावन की थमी,
बूँदों की तरह ,
जो जहाँ गिरे .....
तो खुद को ही छुपा लिया  ...|

रूट के हमसे तो खुश है , ख़ुशी ..
जो अब दिलजले कहलाये , 
तो दिल कुछ शुकून पाता है |

ओ साथी ,, तेरे बिना ....
मेरे मन को अब तो ,
छोटी सी दुनिया ही नसीब है ..|

जहाँ सिर्फ  रोशनी नहीं मिलती ,
और साँस लेने की हवा ..
दुसरो से लेनी पड़ती है |



हाय रे बेचारे दिल ....

वो ना लोटे पलटकर ,  पर हमें ...
भूलने की शुरुआत कर दी |
तो हमनें भी चाहा भुला दे ...उनको ,
भला  बुझती हुई लों के साथ, 
कौन जलता है  ???

कह दिया-- की वो बेवफा है ...
उन्होंने प्यार में रुसवाई कि है |

पर जब वो हमारे पास से गुजरे ...
दिल ने कहा -- जरा देख लूँ ,
 " बस एक नज़र "
आखिर जो भी हो ....
सामने से मेरा प्यार आ रहा है |

तब मेरे मन ने कहा - हाय रे बेचारे दिल ,
तू क्या सोचता है , जिसने तेरे प्यार को भूल मानकर ..
उसकी जिन्दा चिता जलाई है .. और एक तू है ... 
जो उस  राख  में प्यार की उम्मीद खोजता है |

Thursday, June 28, 2012

ज़माने की चकाचोंध में ...


मैं आज जो, तुम से दूर हूँ , 
उढ गये है , रंग सारे ..
पर खिलने को मजबूर हूँ  |


तेरी यादों में हाले दिल सुनाते ....
अब तो एक अरसा हो गया है  |
मुझे तो लगता है ,  
की ज़माने की चकाचोंध में ...
अब सब कुछ, खो गया है ??


लेकिन फिर भी .....
कोई ज़ख़्म उसे ना मिले ,
बस ये दुआ करते है ...
लुट गये , टूट गये है , तो क्या ??
आज भी उनके किये गुनाहों को ...
खुद पर .... ले लिया करते है |


Wednesday, June 27, 2012

होश में क्यों आये ??


बात थम  जाए ...
जब वो पल ,
मिले नसीब  में ..
होश में क्यों आये ??
जब वो रहे करीब में  |


खामोशियाँ धड़कन की ,
कहीं वो ना सुन ना ले ...
अब ये डर लगता है , 
क्योकिं धडकनों के इस साज में ,
अब बस उनका ही नाम बजता है |


आ ज़रा करीब  से ....
खुद को मुझमें समाजा 
जाने क्या होगा कल ,
कम - से - कम 
एक  दूजे के नहीं ... तो ...
एक दूजे के थे , तो कहलायेगे |


दिल का ऐतबार कीजिये ..???


ये जिन्दगी इम्तेहान है ...
और जो ये मोहब्बत है , 
जिन्दगी की है, एक जरूरत |


आदमी जो कहे , 
दिल का ऐतबार कीजिये 
रूठे हुए मुकदर को ...
मंजिलो को पाने की ,
एक नयी शुरुआत दीजिये |


लेकिन जो मैंने दिल से पूछा ....
क्या है , प्यार ?? 
उसने कहा एक रोग है , 
जिसकी हर आदमीं बनता है , शिकार ..|


जो कहते है , प्यार है ... 
वो खफा होना भी चाहेगे |
आज जो पल भर भी दूर नहीं है , 
वो किसी दिन तुमसे दूरियाँ बढायेगे ...
और ये दिल..ल...ल... तो है दिल ...
किसी बात पर ... टूट ही जायेगा |


आज मैं मायुस सी ....


आज मैं मायुस सी ,
बड़ रही हूँ , किस डगर ...
थोड़ा चल भी ना पाऊं , 
पर मंजिलों पर है, नज़र |

जो कहूँ, दुखों का बादल 
फट रहा है , आज तो ...
दफ़न होते ख्वाबों में भी  ,
ढूंडती हूँ , उम्मीद की डगर |

ये तड़प अब नहीं है,
किसी के वास्ते ..  |
जो बहाकर गया था , प्यार में ..
उससे अब अलग है, मेरे  रास्ते  |