Sunday, November 22, 2015

' एक मौका दो खुद को '

क्या कहूँ मेरे ख़्वाब, 
तूं कितना हँसी हैं ?
हाँ, सच है की 
तूं ज़रूरत ही हैं, मेरी 
पर कोई जुर्ररत नहीं है |

आँखों में आज भी, वहीँ सपना हैं......
लेकिन हकीकत और हिम्मत जवाब दें चूँकि
मैं बुरे हालातों की बुराई क्यों करूँ ?
हर किसी ने मुझसे उम्मीद बना रखी होगी
और मैं हर बार उनकी उम्मीदों में 
सही/गलत खोजते नज़र आती हूँ |


खाली हाथ दुआ को उठतें है और 
वहीं आशीर्वाद के लिए भी झुकते है |
नयी शुरुआत, महसूस की जाती है....
सब कुछ नया हीं हैं जो पहुँच में आज नहीं 
उसे पाने की चाह मारी ना हो, 
इसलिए एक मौका दो खुद को |


-- सम्पा बरुआ

Monday, November 16, 2015

' मसीहा ऐ दर्द का '

वो कह गए की मुस्कराहट, दवा हैं,
हम तो आज भी महरूम " मोहब्बत से " |
उन खैराती खुशियों से, मैं अपना घर, कैसे सजाऊं ?
जिनकी क़ीमत मुझसे कभी ना, चुकायी ना जाएं...
हमेंशा दिल ने मज़बूर किया की उम्मीद करूँ,
लोग मतलबी तो हरगिज होंगे |
पर किसी के मतलब में मेरा,
अपना मतलब भी नज़र आएं कभी |
मुझे जो दर्द तलाशते, मिला जब कभी ..
बस जुंबा पर ये बात थी,मसीहा ऐ दर्द का
कितना खूबसुरत होगा, वफ़ा की तलब में |
- सम्पा बरुआ

Saturday, November 14, 2015

जनाब , लेट -इट- गो !!!

अर्ज़ियाँ मोहब्बत की ना जाने,
कहाँ गुम हो गयी ? लेकिन
सभी ने तो उनमें फ़रेब देखा हैं |
मैंने तो ये भी वक़्त देखा है, 
गुलामों और मुजलीमों का भी
आता वो वक़्त देखा हैं,
ना फ़किरिय्त चुभती हैं,
ना अपने कियें पर अब
कोई अफ़सोस होता है |
अच्छे वो आज भी लगते हैं
पर अच्छा , अब उनमें कुछ नहीं लगता |
यकीनन उनमें अच्छाई आज भी होगी,
पर जो नहीं दिखता कहाँ से लाओगे ??
बात में बिखरना आप को भी आता हैं,
लेकिन बातों से बाँधे रखना अब तो मुश्किल हैं |
क्या करूँ ? लेट -इट- गो !!! पाना, आना, जाना
सब बातें है, जनाब हम दोनों हकीकतों के आदि है |

-- सम्पा बरुआ

Thursday, November 12, 2015

' बुराई की राहें खुली हर जगह '

मन चाहीं ख़ुशी किसे मिलती हैं ?
जो आसानी से मिल जाये उसे
कोई भी लम्बे समय तक चाह नहीं सकता,

इसलिए चाहतों की परवाह ना करो,
परवाह करो की लोग तुम्हें चाहे ?
ये चाहत की बुँदे वो बुँदे हैं
जो दुःख के काले बादलो में भी
शबनम सी चमकती है |

अच्छाई ने अच्छा बनाया,
बुराई की राहें खुली हर जगह
सभी ने प्यार से हीं डुबाया |

आज जो शब्द काम ना आते
बद्द्दुओं के लिए... तो हम
तुम्हारे आबाद रहने की दुआ करते हैं.....
" जो मिला शब्क था,
अब दुबारा वैसी भूल ना होगी " |

- सम्पा बरुआ


Monday, November 9, 2015

इन खून के थक्को से...

बेइरादा कुछ खताएं, हमसे हो गयी
तो ज़िन्दगी ने भी अब तक साजिश हीं किया
राह में पत्थर, मेरी हरदम दिए
ना हँस सकें खुलकर, ना रो सकें टूटकर |
हम ऐसे ना थे की हमने खुद को मौके ना दिए
कई मौसम दिए तो ज़ख्म और ताज़ा हुए
नए कश्मकश दिया, कई अजनबी दिए,
पर मरहम लगाने का मौके ना दिए |
अगर बेबसी रुला दें मुझें
तो अब आँसू ना बहेंगे ....
मेरा वो वक़्त थम चूका,
इन खून के थक्को से |

-- सम्पा बरुआ 

Sunday, November 8, 2015

दवा तेरी खुद को मिटा चुकीं है

मुझे पराया कहकर देखो आसमां रो रहा है
पानी की बूंद में मुझे आभास कर छुं रहा है
मैं ना रूठी थी ऐ जमी उससे कभी लेकिन
आज आसमां अपना क्यों ! आपा खो रहा है ?
अगर तकलीफ़ में याद रखकर ख़ुशी में भूलजान
आदत है तेरी तो मरीज क्या तारीफा ? तेरी तबियत की |
दवा तेरी खुद को मिटा चुकीं है, उसके दर्द का अहसास
तुझे अब जाकर हो रहा है | बुलालेगी वो तेरे दियें ज़ख्म |
जब तूं आज कह रहा है , किसी के दूर जाने से दिल रो रहा है......
-- सम्पा बरुआ

अपनी हुकुम्म्त में ....

जो मिला कम है , 
ज़्यादा ख़ुशी में भी 
होती ये आँखे नम है | 

हम जो मैं में नहीं रहते 
तो आप से होशियारी में 
बहुत ही कम है

काम हमारा भी लोगों को 
अच्छा लगता है, इन्हीं 
बचकानी हरकतों में 
कहीं छुपें, हम है |
दुनियाँ देखनेवाले कई 
आँखे देख रखी है, मैंने |
पर उन्हें क्या दिखाई दिया, 
जब उनके अपने हीं कई गम है..

मुझे कल्पनाएँ, हकीकतों से 
सुन्दर लगती है 
' मैं काल्पनिक हूँ ' 
पर अपनी हुकुम्म्त में , हम है |
क्या कहूँ तुम राजा हो, हम रंक है....
पर मुझे वजहों ने मज़बूर किया, ये कहने को
मेरी उडान तुम्हारी पहुँच में नहीं ...
फिर भी कहूँगी,
तुम-तुम हो और हम-हम है |
-- सम्पा बरुआ |


Saturday, November 7, 2015

' तुम जिनता टूटो तो वो मज़बूत होंगे '

खुद को पहचानते नहीं जब
पहचान माँगते है......
हम वक़त से कुछ ना सीखी
वो ये बात जानते है ......
जो लोग रफ़्तार में है, जो
उनकी नब्ज़ तो टटोलो
वो छोटों के दोस्ती नहीं
पर दुश्मनों को वो अपना
मददगार मानते है.......
क्या कमी है, हममें ?
वो ये बात जानते है |
हम भरोसा कर चलते है
उनको अपनी हर चाल पर
भरोसा होता है .......
उनका शायद हर रिश्ता
मतलबी ही होता है .....
सब्र इतना की भगवान से
अपनी खुशियाँ छीन ले वो
तुम तो उन्हें अपनी उम्मीद कहते हो
वो खुद को तुम्हारा भगवान कहते है...
तुम जिनता टूटो तो वो मज़बूत होंगे...
तुम ज़रा सा रूठो तो वो अनजान बनते है |
-- सम्पा बरुआ |


Sunday, June 22, 2014

उस हार का इंतजार

बंदिशे प्यार की गहराइयों को ..
कभी- भी बांध नहीं सकती .....|
अगर दिल में हो चाहत ....
तो प्यार का मीठा सा दर्द भी होगा |

बस ये ऐहसास आज ना हुआ हो !!

जिसमें हार भले, आपकी हुई हो,
पर उस हार का इंतजार, 

आप सबको होता है |

वो ना सोचें कभी ...
की उनके बढते कदमों को देख ....
मैं कभी उनसें दूर हो जाऊँगी....||
जितना बढ़ेंगे वो सफलता की ओर ...
उतना हीं साफ़ उन्हें देख पाऊँगी |


और क्या माँगू तुमसे ??
अब तो मेरा प्यार ....
कोई दीवानगी नहीं है  |
ये 
तो पूजा बन गया है .... |
जिसमें हार भले मेरी हुई है |
पर जिसे जीती हूँ --
.........वो हो तुम .....  |





Saturday, June 21, 2014

उस हक़ को हक्कित की बलि ना दों

सुनकर बड़ा अच्छा लगता था,
की दो बदन एक जान है, हम  |
ये बात मुझें आज भी सुननी है
कहा करते थे ..तुम्हारा हक है -
उस हक़ को हक्कित की बलि ना दों |

अब भी मेरे ये कान 

तुम्हारी आवाज़ खोजते है...
यही सुनने की चाह में, 

यूँ तो दिल थक चूका है ...|

उन जवाबों के इंतजार में, 
फिर भी आश नहीं टूटी है |
इंतजार करता - रहना भी कुबूल है 

पर उन्हें भुलाना मुश्किल है, अपने वजूद से  |

उनकी याद बिन बुलाये आ जाती है ,
लेकिन वो बुलाने के बाद भी नहीं आते | 


हम - खुद को उम्मीद देते है, 
( मैं और मेरा पूर्वाग्रह से ग्रसित मन )
शायद वो हारें अपनी जंग, 
मुझें भूल जाने की ....
उनकी इन कोशिशों से भी दर्द होता है |



" तेरा - मेरा प्यार "

जो फुल ना हो हाथो में ,
फिर भी चाहत ये है ..
की शब्दों से ही सहीं |
आपके जीवन में "
ख़ुशी के रंग भर दूँ ...|

जो लिख रहीं हूँ ...
वो सिर्फ बाते नहीं है |
दिल की कलम से
निकले ...शब्द है ...|


जो जग रहे थे ...
तो बंद थी आँखों ..|
जो अब सोना चाहते है ..
तो आँखे खुलती नहीं है |

अब तो ना दिन ख़ुशी देता है ...
ना रात कोई गीत सुनाती है |
आज हँसू , तो हँसू कैसे ... ??
जब कोई भी हँसाती हुई बात ...
सिर्फ चुभ ही जाती है ...... |


कैसे कहूँ अपनी व्यथा ??
जो कमी होती है, कुछ हमेशा ..
कम पड़ जाता है वो दर्द ..."
वो ऐहसासों में छुपा....
" तेरा - मेरा प्यार " |

Friday, June 20, 2014

फरेब करते, फ़रेबी से

तेरी सदाओ का अब ये असर है 
बेअसर हो रहीं है मेरी हर फ़रियाद...
इब ना होगा उनकों मुझ पर यकीन
जिसे जाना था ...वो कब का छोड़ गये |

पर कैसे ?? भूल जाऊँ उन यादों को ,
भोली बातों को, अनजान ख्वाइशों को ...
किस बात की हया मुझकों ?? 

फक्र है अपने वजूद पर... |

आखिर मौत ही तो , अंतिम सबक है, 
जिसे जल्द सीखने की चाह नहीं, मुझकों |

जो बनना चाह था ,ख्वाब किसी का |
तो आज खाक ...बनकर रह गये ||

मलाल जिन्दगी से नहीं
ना कई वजह तलाश्तें है ...
पर उस फरेब करते, फ़रेबी से 

हमें सच्ची मोहोब्बत थी |



एक कयामत

" ना रुसवा ..होने का है ...कोई डर मुझे ..."
" ना कयामत का है ,कोई खोफ ..| "
" ऐ मेरे मेहबूब .. तू तो खुद ...
" एक कयामत " है, 

और मुझपर होता, हर पल कहर तेरा |

तो अब तू ही बता ...??
मैं ऱोज तड़पता हूँ, जो तुझें याद कर |
मुझें यकीं नहीं है, कयामत जब आयेगी...
शायद हीं तेरे दिए दर्द को भुला पायेगी  ??

" क्यों तेरी गलियों में ना आऊँ ??
मोहोब्बत ना होगी, तुझसे तो सहीं ..

हम अपना जख्म ताज़ा कर जायेगे " |

" नफरत भरी निगाहों से ना देख मुझे ..."
" मेरे लबो में बसा है ,बेसुमार प्यार तेरा | "


हँस दें ज़रा बद्दुआओं देकर, 
इसमें तो मेरा हीं हक़ है |
अगर मुझें उजड़ता देख, 
जो तेरी आँखें भी चमकती है ...

खुद को तेरा परवाना कहलाने 
एक फक्र है | 
खुशनसीबी है, ये की खाक हो जाऊंगा 
तेरे इश्क में, 
बस एक इल्तजा है ...
की तेरे सुरमें में मेरी राख की चंद छिटें हो |

" मुझे यकीं है ..ना तुझे 

आज मेरी जरूरत है "
और ना कल होगी ..|"
" पर याद रखना जब तक ..
जीना होगा --
इस दिल में सिर्फ तू होगी,

वरना साँस लेने से, हसीन मौत होगी |"

Thursday, June 19, 2014

चलते-फिरते पागल

बदलोगे अब तुम क्या, 
आगरा जाकर हीं क्यूँ ??
क्योंकी वहाँ सबसे ज्यादा ...
चलते-फिरते पागल मिलते है |

इस ताजमहल में सबसे पहले 
किसने प्यार देखा था ??
आजकल के प्यार तो ....
मंदिर, मस्जिद, गुरूद्वारे में
चेकिंग पॉइंट की तरह मिलते है |

सच कहूँ आजकल का प्यार तो
कोरे कागज़ सा दुधिया है |
और यहाँ प्यार करने वालें भी
एक - दूसरें से वालेंटियर की तरह मिलते है |

लेकिन आज भी प्रेम का रूप नहीं बदला है,
जो झाको तो गुलाब का हर रंग दिखता है |

फिर भी इन गुलाबो को, सच्चे हाथों की पहचान है |
जो हाथ संयम और समझ बुझकर पहल करते है |
उसका हीं फुल जड़-जमीन में बंधकर पोधो सा रूप धरता है |

बाकियों के फुल अनजाने मुर्जिम बन जाते है,
मुरझाये दम तोड़ते अक्सर नज़र आते है |

Wednesday, June 18, 2014

ज़िक्र यूँ ही बातों में ..

" यूँ तो हर रिश्तें को कोई नाम ...
दिया नहीं जाता .." |
" पर जो रिश्ता बिन मांगे ...
दूरियाँ कम करता जाता है " |

" वो रिश्ता दिल के और
करीब हो जाता है " |
" और जब कभी -भी होता है ....
उनका ज़िक्र यूँ ही बातों में .." |

" दिल बार -बार धड़ककर ...
उनका ऐहसास दे जाता है " |
" जो हम उनसें अब तक 

ना मिल पाये है , तो क्या ??

" अब भी यादों और ख्वाबों में
उनका ही चेहरा ..साथ रहता है " |

ना हों यकीन तो ज़िक्र करके देखों 
हम तो उनके ऐहसासों ....
अब तो , पाने की होड़ में है  |



रियल एंड गुड वन

किसी राही ने साथ पाया हमारा 
तो पूछ बैठा किस दिशा में चले हो ...
हमने बेमन कहा बस चले थे , 
अकेले , अकेलेपन की तलाश में ...
जो आप मिले हो , तो कुछ देर ही साथ है |

वो बड़ा परेशान , मन में कई इच्छा लिए ..
अपने ही विचारों में उलझा , 
पूछ बैठा " नाम क्या है ??
हमने कहा किस नाम पर यकिंन करोगे 
जो " मैं कह दूँ ..
Ans- " सच और अच्छा " 
अनुवादित इंग्लिश जो थी " रियल एंड गुड वन " |

हम जोरो से हँसे कहा , 

क्या करोगे नाम जानकर ....??
इस पर उसने हार ना मानी 

कह बैठा एक गहरी बात ,
याद करूँगा कोई आप जैसा भी है ....
जो अजनबी होने के बाद भी अपना सा लगा ..|

अब हँसी उसके चेहरे में थी , 

और मैंने सोचा बता दूँ " अपना नाम " |
फिर लगा क्या होगा ?? वो जहाँ भी जाये

" मेरी दया को अपनी सफलता मान, भूल करेगा " ..

" तो इसे बतलाऊ क्या देती है, 
जिन्दगी कोमल चाहतों को ...."
कह दिया " अजनबी का नाम नहीं जाना करते 

वरना वो अजनबी नहीं रह जाते " ... |

लड़का समझ चूका था , की हम नहीं टूटेगे ....
उसने कहा आपसे मिलकर बहुत ख़ुशी हुई ....
मैं आपको याद करूँगा, हमेशा एक दोस्त की नजरों से ...
और नंबर मांग बैठा , हमने फिर कहा क्या करोगे ??
वो हार चूका था , पर उसे अपनी हार मंजूर नहीं थी ....|

बस से उतरा और कुछ खरीद कर दिया ......
बोला आप मुझे याद करे उसके लिए , 

कहा अब ना मत कहिये ...
मैंने रख लिया " जाते वक़्त उसने अंतिम बार कहा " 

नेट युस करते हो "
और बस शुरू हो गयी 

" लड़के ने एक नाम बताया था " पर याद नहीं "
पर एक चींज वो याद रखेगा 

" मैंने उसे हाथ हिलाकर बाय कहा " |

Tuesday, June 17, 2014

अपने फ़िर्ज में एक जगह

आज देखी मैंने , 
बिसलरी की ख़ाली बोतल ...
आधभरी थी , पर ढक्कन और इस्टीगर ने 
अब तक साथ ना छोड़ा था |

मन हुआ था की 
" भर दूँ, उसे ... नल के पानी से ..."
फिर कौन जान पायेगा ??
इसका पानी कहा से आये है ...
और शायद कोई नयी बोतल समझकर,
इसे भी अपने फ़िर्ज में एक जगह दें दे .. |

पूरा प्लान तैयार था, सोचे एक न्यूज़ पेपर भी साथ होगा |
तो ज्यादा प्रभावी लगेगा, मैं अपने मज़े और मनोरंजन में ||

मैं जो नज़र बचाए, कुछ कर गुजरने की उधेड़बुन में थी ...
की अब ज़रूर कोई तरक्की मेरी ना होकर भी मुझें हंसी देगी , आज |

जब उठी , तभी एक बच्चा वहाँ से गुजरा, और उस बोतल को देखकर ..
मुस्कुराया " इस्टीगर फाड़ा और उसका पानी गट कर गया ...
कुछ देर बैठा उसी बैंच पर, पैरों को हिलाते हुए " मुझे देखता रहा ..." |

पर मैं अब भी नहीं उद्दास थी , 
लगा चलो बिसलरी में उसका नाम लिखा था ...
और उसने उस नयी सी लगने वाली बिसलरी को 
अपनी प्लास्टिक की थैली में बड़ी बेदर्दी से फेका |

मैं मन ही मन सोचने लगे , 
काश मैं इसके लिए भी 
" एक फ़िर्ज खोज पाती ....." |
इतने में वो आँखों से ओझिल हो गया |
मैं वहाँ कुछ मायूस सी बैठी रहीं , थोड़ी देर ......

इंसानियत का कीमा

बेहद कम शब्द है , पास 
पर जो समझा दुनिया को ,
अगर समझा पाये कभी ,
तो गागर में सागर ही होगा |

लिया... एक्साम्प्ल कीमे का , 
जिस जानवर का निकालों ...
सभी का बन जाता है ...

पर हमने तो इंसानियत का कीमा देखा है ...
मैं अगर अब इन्सान को जानवर कह दूँ ,
तो ये जानवरों के वजूद से नाइंसाफी ही होगी |
अब तो इंसानियत जानवरों में दिखती है

 -- लाचारी , बेबसी ..में
और मनुष्य कीड़े - मकोडो सा 

हर जगह फैला सा लगता है  |

जो कमजोर होता है , 
ताकतवर के पैरों तले कुचला जाता है....
और एक सच ये भी है , 

ताकतवर बनने के लिए ...
कुचलना भी जरुरी हो जाता है |

Monday, June 16, 2014

चादरों का शोक

वो सुबह ना आयी , 
ना आयी वो शाम ..
मोहोब्बत की यादें भी ...
ना दे पायी , कुछ आराम |

हम तो ग़मों के चादरों को , 
लपेटते हीं उलझे हैं , 
पता नहीं कैसे ...??
जिन्दगी की तकलीफे ने ....
उलझे रेशो की जगह ले ली ... |

अब जो सोचते है ....
चादरों का शोक, 

क्यों पाला था ??

आज जो उलझे हुए है , 
" बिना बुने ..."
इन तकलीफ देने वाले ग़मों में ,
और जब भी छुटना चाहते है ,
तो पुरानी चादरों में ही ,
क्यों बार- बार उलझ जाते है ??

Sunday, June 15, 2014

मेरे प्यार के आँचल में

रूठे हो तुम ... तो कह दो मुझे ,
ना करनी है , अगर कोई बात ...
तो किसी इशारे से ही समझा दो ,
हम भी तो देखे, कोई हमसे ....
कैसे और कितना रूठ सकता है  ??

लेकिन जब ये सोचते है , 
की वो भी मेरा ही दिया कोई प्यार हैं ...
जो आपकी नाराजगी की
 " शायद वो वजह है ..." |


कुछ कहो , यूँ चुप ना रहों
" मैं कब से तो खोज रही हूँ ..."
आखिर मेरे प्यार के आँचल में छुपा 
कौन सा निर्दयी कॉटा चुभ गया ?? आपको |

मैं पूछती हूँ , 
क्या आप ख़ुशी हो ?? 
" अपनी हँसी खोकर ..."
गुस्से में
 तो सिर्फ गलतियाँ होती है ... |

मैं मानती हूँ , मैंने गलती ही है ...
अब आप ही सोचो जब हमें प्यार है ...
तो क्यों ये सोचते हो ?? " की मैं गलत हूँ ..."
कहीं आप किसी गलती से प्यार, तो नहीं करते हों ??